छत्तीसगढ़

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव – कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा आज सीएम बघेल की मौजूदगी में करेंगी नामांकन दाखिल – cgtop36.com


खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी बनाई गई यशोदा वर्मा आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगी। वहीं, प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। जिसमें मंत्री रविंद्र चौबे, मंत्री कवासी लखमा, राज्य पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, राजनांदगांव जिलाध्यक्ष पदम कोठारी को जिम्मेदारी दी गई है।

यशोदा वर्मा की बात करें तो वो खैरागढ़ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। बतौर उम्मीदवार नाम की घोषणा होने के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। यशोदा वर्मा का कहना है कि वो जनता के बीच प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार के विकास कार्यों और उनकी योजनाओं को लेकर जाएंगी।

दूसरी तरफ बीजेपी और JCCJ ने अब तक अपने उम्मीवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है। बीजेपी को उम्मीद है की इस उपचुनाव में उनका प्रदर्शन बेहतर होगा। पार्टी ने खैरागढ़ उपचुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति को तीन नामों का पैनल भेजा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का कहना है की हम विकास के दम पर खैरागढ़ उपचुनाव जीतेंगे। वहीं, नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक का कहना है की बीजेपी राज्य सरकार की वादा खिलाफी के आधार पर वोट मांगेगी।



Related Articles

Back to top button