देश विदेश

BIG BREAKING: इस प्रेमी जोड़े ने हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा, दोनों के दादा हैं सगे भाई, कोर्ट ने दिये सरकार को ये आदेश

पलवल के एक प्रेमी ने चंडीगढ़ में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुरक्षा के लिए याचिका लगाई है। प्रेमी जोड़े ने याचिका में बताया है कि उनके दादा आपस में सगे भाई हैं, लेकिन वो दोनों एक दूसरे को प्यार करते हैं और साथ रहना चाहते हैं।प्रेमी जोड़े ने हाईकोर्ट को बताया कि वह दोनों लंबे समय से प्रेम संबंध में थे और हाल ही में उन्होंने विवाह किया है। हाईकोर्ट के सवाल के जवाब में जोड़े ने बताया कि दोनों का ही यह पहला विवाह है और दोनों विवाह की न्यूनतम आयु को पूरा कर चुके हैं।

इसके बाद रिश्ते की वैधता पर बात आई तो जोड़े ने बताया कि दोनों के दादा आपस में भाई थे। इस कारण दोनों की जान को खतरा है।हाईकोर्ट ने कहा कि ये याचिका विवाह को वैध या अवैध बताने के लिए नहीं है बल्कि सुरक्षा की मांग को लेकर है। ऐसे में भले ही दोनों का रिश्ता हिंदू मैरिज एक्ट के तहत न हो पर इससे उनकी सुरक्षा का अधिकार नहीं छीना जा सकता।

जिसके बाद हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ-साथ कोर्ट ने एसपी पलवल को भी दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं ताकि वह ऑनर किलिंग का शिकार ना हो जाएं।

Related Articles

Back to top button