
रायगढ़ शहर के एक बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के टेरिस पर एक प्रेमी जोड़ा सूनेपन का फायदा उठाकर अपने प्यार का इजहार करने में लगे थे, और लगातार एक दूसरे को चिपक कर किस कर रहे थे। उनके प्यार का यह दृश्य कांप्लेक्स में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और शाम तक शहर के सोशल मीडिया में उनका वीडियो वायरल भी हो गया। प्रेमी युगल के इस वायरल वीडियो को देख पूरे शहरवासी दंग रह गए और यह सोचने का मजबूर हो गए कि रायगढ़ भी अब महानगर बन गया है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई व गोवा जैसे महानगरों में खुलेआम अपने प्यार का इजहार करना एक आम बात हो गई है। प्रेमी युगल वहां बिंदास होकर एक दूसरे के साथ घूमते और मौज मस्ती करते हुए नजर आते हैं। इन सब चीजों से अब रायगढ़ भी अछूता नहीं रहा। धीरे-धीरे महानगरीय कुसंस्कृति यहां भी देखने को मिलने लगी है।रायगढ़ शहर कृष्णा शॉपिंग मॉल के टेरिस से एक वायरल वीडियो ने शहरवासियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि रायगढ़ में भी युवा इस तरह की हरकत कर सकते हैं।
Read also – छत्तीसगढ़: भिलाई स्टील प्लांट में मिली व्यक्ति लाश, 2 दिनों से था गायब
दरअसल शहर में आज सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो शहर के कृष्णा शॉपिंग मॉल का है। संभवत दोपहर के समय जब इस कांपलेक्स के टेरिस पर एक प्रेमी युगल पहुंचता है। उनकी उम्र तकरीबन 20 से 22 साल की होगी। युवती के पहनावे से वह किसी संभ्रांत परिवार से लग रही है। वहीं युवक अपनी पीठ पर एक बैग लटकाए हुए हैं । टेरिस पर सुनसान का फायदा उठाते हुए यह प्रेमी जोड़ा खुलेआम प्रेम आलाप करने में लगे हुए हैं। किसी की आहट आते ही एक-दूसरे दूर हो जाते हैं और फिर सन्नाटा देखकर एक दूसरे से चिपक कर किस करने लगते हैं। वीडियो में यह साफ नजर आ रहा है कि इस प्रेमी जोड़े को किसी का खौफ नहीं है और ना ही किसी से कोई सरोकार है। हमेशा भीड़ – भाड़ वाले कांप्लेक्स में होने के बावजूद वे लगातार एक दूसरे को प्रेम का इजहार बेख़ौफ़ कर रहें हैं।
अपने प्यार में इस कदर मगन यह प्रेमी जोड़ा खूब प्रेमालाप कर रहे हैं। इन्हें किसी बात का होश भी नहीं है कि उनके द्वारा इस तरह की जो हरकत की जा रही है उसका पूरा दृश्य आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रहे हैं। इस जोड़े के वहां से जाने के बाद ही 4 सीसीटीवी कैमरा में अलग-अलग एंगल से कैप्चर हुए इस प्रेमी जोड़े के वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल किया गया है हालांकि अभी तक पता नहीं चल सका है कि खुल्लम खुल्ला प्यार करने वाला या प्रेमी जोड़ा कहां का है ? फिलहाल यह वीडियो शहर में तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो को देखकर मजे भी ले रहे हैं और आश्चर्यचकित भी हो रहे हैं।
Read also – Raipur breking -गीतांजलि नगर में दिनदहाड़े डकैती की कोशिश, महिला के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने, पकड़े 3 बदमाश
प्रेमी युगल का लिपलाप दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है और किसी ने कैमरे में इसे क़ैद कर बगैर सोचे समझे सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया। वायरल करने वाले ने जरा भी नहीं सोचा की इसका असर प्रेमी जोड़े पर कितना और कैसे पड़ सकता है। इसकी सुचना न तो पुलिस को दी गई और न ही प्रेमी युगल के परिजनों को। कुछ लोग जहां इस पर चटकारे ले रहें हैं तो वहीं कुछ लोग फुटेज वायरल करने वाले के प्रति आक्रोश जाहिर कर रहें हैं। कुल मिलाकर चटकारे व मजे लेने के लिए वायरल किए गए इस वीडियो फुटेज से प्रेमी युगल पर क्या बीत रही होगी, इसे पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है। वीडियो फुटेज को देखने के बाद यदि प्रेमी युगल पर कोई मुसीबत आती है या बदनामी के डर से प्रेमी या प्रेमिका द्वारा कोई गलत कदम उठा लिया जाता है तो आखिर इसका जिम्मेदार कौन होगा..?
Read also – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 जुलाई को जांजगीर-चांपा जिले के किसानों को करेंगे 22.78 करोड़ का मुआवजा वितरण
दरअसल इस पूरे मामले को पुलिस को संज्ञान में लेकर मामले में उचित कदम उठाने की जरूरत है और सीसीटीवी को वायरल करने वाले व्यक्ति के ऊपर कार्यवाही करने की जरूरत भी है। जब वे सीसीटीवी फुटेज में इस वीडियो को देख रहे थे तो वे टेरिस पर जाकर इस प्रेमी जोड़े को मना कर सके थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया केवल चटकारे व मजे लेने के लिए सीसीटीवी में वीडियो को कैद होने दिया और प्रेमी युगल के जाने के बाद उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।




