Big breking-शार्ट सर्किट की वजह से सेंट्रल बैंक में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद…

सीतापुर । देर रात शार्ट सर्किट की वजह से सेंट्रल बैंक में आग लग गई। आग बेकाबू होता उससे पहले रात्रिगश्त पर निकली पुलिस दल की नजर पड़ गई और उन्होंने लोगो के सहयोग से इसपर काबू पाया। शार्ट सर्किट की वजह से लगी आग के कारण ज्यादा नुकसान नही हुआ। कुछ दस्तावेज जले और कंप्यूटर सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गया बाकी के दस्तावेज सुरक्षित है। प्राप्त जानकारी अनुसार देर रात 1बजे रात्रिगश्त पर निकली पुलिस दल को सेंट्रल बैंक से धुआं निकलता नजर आया। उन्हें लगा कि पटाखे की वजह से धुआं उठ रहा है किंतु उन्होंने जब करीब जाकर देखा तो सारा माजरा समझ मे आया। बैंक के अंदर आग की लपटें उठ रही थी जो बढ़ते जा रही थी। गश्तीदल ने तत्काल इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी और सारा माजरा उन्हें बताया। मामले की गम्भीरता देख थाना प्रभारी रूपेश नारंग थाने से अतिरिक्त जवान लेकर मौके पर पहुँचे और आसपास के लोगो के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। इस बीच अम्बिकापुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी बुला ली गई थी। पुलिस के अथक प्रयास एवं लोगो की सूझबूझ से घँटों की मशक्कत के बाद
आखिरकार बैंक में लगी आग पर काबू पाया जा सका।
आगजनी के दौरान मौके पर मौजूद थाना प्रभारी रूपेश नारंग ने बताया कि गश्तीदल से जानकारी मिलते ही दलबल सहित मौके पर पहुँचा और बिना समय गवाएं लोगो के सहयोग से आगजनी पर काबू पाने में जुट गये। समय रहते अगर इस पर काबू नही पाया गया होता तो बैंक के अलावा बाजू में एटीएम मशीन और कपड़े की दुकान भी इसकी चपेट में आ जाते। जिसके बाद आग पर काबू पाना मुश्किल हो जाता। समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा नुकसान होने से बच गया।




