खेल जगत

IPL- विराट शतक लगा कर भी हुए निराश, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सपना टूटा, बैंगलोर की हुई हार


IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने का सपना एकबार फिर टूट गया। विराट कोहली के लगातार दूसरे शतक पर शुभमन गिल की लगातार दूसरी सेंचुरी भारी पड़ गई। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए करो या मरो वाले सीजन के आखिरी लीग मैच में बैंगलोर को हार का मुंह देखना पड़ा। बारिश के कारण लगभग एक घंटे देरी से शुरू हुए मैच में टॉस जीतकर आरसीबी ने पांच विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए थे। ऐसे में पहले ही लीग राउंड में टॉप पर रहकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी गुजरात टाइटंस ने शुभमन (52 गेंद में 104 रन) के बूते आखिरी ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आरसीबी एकबार पिर हारकर प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई, जिसका सीधा फायदा चार बांर की चैंपियन मुंबई इंडियंस को हुआ।

आरसीबी की इस हार से मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम बनी। उसने इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर अपने अंको की संख्या 16 पर पहुंचाई थी। आरसीबी ने 14 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहकर अपने अभियान का अंत किया। गुजरात टाइटंस का लीग चरण में शीर्ष पर रहना पहले ही तय हो गया था। उसने 20 अंकों के साथ लीग चरण के अपने अभियान का अंत किया। वह मंगलवार को पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगा जबकि मुंबई इंडियंस का सामना बुधवार को एलिमिनेटर में लखनऊ सुपरजाइंट्स से होगा। अंत में दो फाइनलिस्ट दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 28 मई को टकराएंगे।

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे विराट कोहली ने अपना लगातार दूसरा और कुल सातवां शतक जमाया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में शतक जड़ने वाले कोहली ने 61 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल है। इससे उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़कर आईपीएल में सर्वाधिक शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी बनाया। वह इस टी-20 लीग में लगातार मैचों में शतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

वहीं अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए गिल ने 52 गेंदों पर नाबाद 104 रन बनाए जिसमें पांच चौके और आठ छक्के शामिल हैं। उन्होंने विजय शंकर (35 गेंदों पर 53 रन, सात चौकी, दो छक्के) के साथ दूसरे विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी की। गिल ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 101 रन की शानदार पारी खेली थी।

Source by BBC News Hindi

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button