खेल जगत

बेन स्टोक्स की बेहतरीन पारी और ऑस्ट्रेलिया की जीत पर विराट कोहली ने किया ट्वीट, कहीं यह बात |


एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया के साथ हुआ. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया. दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 43 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली हैं. दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 81.3 ओवर में 327 रन बनाकर आलआउट हो गई. इंग्लैंड की तरफ से कप्तान बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 155 रनों की पारी खेली. बेन स्टोक्स ने अपनी 155 रनों की पारी से फैंस के साथ-साथ कई दिग्गजों का भी दिल जीत लिया.

बेन स्टोक्स की साहसी पारी पर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का भी रिएक्शन सामने आया है. विराट कोहली ने ट्वीट कर कहा कि मैं बेन स्टोक्स को सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी, जिसके खिलाफ मैंने खेला है, कहकर मजाक नहीं कर रहा था. उच्चतम गुणवत्ता की पारी. लेकिन ऑस्ट्रेलिया इस समय बहुत अच्छा है. बता दें कि 371 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 155 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. 214 गेंदों की अपनी पारी में बेन स्टोक्स ने 9 चौके और 9 छक्के जड़े.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button