नाबालिग भतीजी पर आया चाची का दिल, लड़का बन कर खुद कर ली शादी

खरगोन। देश में कड़े कानून होने के बाद भी महिलाओं, नाबालिगों के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से रेप, हत्या और लूटपाट जैसी घटनाएं हजारों की संख्या सामने आ रही है। ऐसा ही एक शर्मनाक मामला मध्यप्रदेश के खरगोन से सामने आया है, जहां नाबालिग भतीजे से शादी कर हवस का शिकार बनाया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के 10 और महिलाओं से भी अवैध संबंध थे। फिलहाल मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला टांडा बरूड थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां रहने वाली लेस्बियन चाची ने अपनी ही नाबालिग भतीजी को हवस का शिकार बनाया है। हैरानी की बात तो ये है कि अपनी हवस पूरी करने के लिए चाची ने नाबालिग भतीजी से लड़का बनकर शादी भी कर ली। बताया जा रहा है कि आरोपी चाची की साल पहले ही उमरखली निवासी एक व्यक्ति से शादी हुई थी।
वहीं, शादी के बाद से ही आरोपी चाची अपनी 16 वर्षीय भतीजी पर डोरे डालना शुरू कर दिया था, फिर उसे अपने जाल में फंसाकर हवस पूरी की। बताया गया कि एक महीने पहले उसे कपड़े दिलवाने के नाम पर गायब हो गई थी। पुलिस ने 27 फरवरी को महिला की गुमशुदगी और नाबालिग के अपहरण का प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने महिला को धार जिले के पीथमपुर से गिरफ्तार किया। नाबालिग भी उसी के पास से बरामद हुई। पुलिस जांच में महिला की करतूत सामने आई तो सभी चौंक गए।
मामले में पुलिस ने बातया कि महिला समलैंगिक है और वह नाबालिग भतीजी को कपड़े दिलाने के नाम पर बहला-फुसलाकर धामनोद और बाद में इंदौर के एक होटल ले गई। वहां महिला ने भतीजी से शादी कर ली। समलैंगिक चाची फिर पुरुष के भेष में रहने लगी और उसने बॉयकट बाल कटवा लिए। वहीं, उसने नाबालिग भतीजी को मंगलसूत्र और हार वगैरह भी पहना दिए और इस वेशभूषा में कई सेल्फी भी ले लीं। करीब एक हफ्ते होटल में रहने के बाद वो उसे धार के पीथमपुर ले गई और नाबालिग का यौन शोषण किया। मामले में खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि ओंकारेश्वर क्षेत्र में महिला जूते-चप्पल की दुकान लगाती थी, वहां भी उसके इस तरह के 8 से 10 रिश्ते सामने आए हैं। उसने पीथमपुर में भी एक महिला को फंसाया था, लेकिन वो इस तरह के रिलेशनशिप में नहीं रहना चाहती थी।




