देश विदेश

आज रात से सभी शराब सरकारी ठेके हो जायेंगें बंद, जानें क्या है मामला

आज रात से सभी सरकारी ठेके हो जायेंगे बंद बता दे की आबकारी विभाग के सूत्रों के अनुसार 17 नवंबर से सभी 850 नए ठेके एक बार में काम करना शुरू करने का बिलकुल भी संभावना नहीं है।विभाग के सूत्रों ने के अनुसार बताया जा रहा है की 32 जोन के सभी आवेदकों को लाइसेंस वितरित कर दिया गया है। लेकिन नई व्यवस्था के तहत बुधवार को 300-350 दुकानों का संचालन शुरू होने की संभावना है।पर इस कड़ी दिल्ली में शराब के सरकारी ठेके अब बंद हो जाएंगे। यह कारोबार अब सिर्फ निजी बिक्रेताओं के हवाले होगा।

यह भी पढ़िए – ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, 8 महिलाओं सहित 11 गिरफ्तार, आपत्तिजनक हालत में सपड़ाये लड़कियां

दिल्ली में मंगलवार से करीब 400 शराब के ठेकों पर ताला लग जाएगा। निजी शराब बिक्रेता ही शराब की दुकानों में शराब की बिक्री करेंगे। क्योंकि दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति बुधवार सुबह लागू हो जाएगी। हालांकि आशंका जाहिर की जा रही है कि अचानक से बड़ी संख्या में सरकारी ठेके की दुकान बंद होने से शराब की किल्लत भी होगी और निजी दुकानों पर अचानक भीड़ बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़िए – अजब गजब दुनियां: ये है दुनिया का सबसे रहस्यमयी जंगल, जानें क्यों यहां आते ही लोग कर लेते हैं सुसाइड

दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के तहत निजी तौर पर चलने वालीं 260 दुकानों समेत सभी 850 शराब की दुकानें खुली निविदा के जरिए निजी कंपनियों को वितरित की गई हैं। निजी शराब की दुकानों ने पहले ही 30 सितंबर को अपना संचालन बंद कर दिया था और डेढ़ महीने के संक्रमण काल में चल रहे सरकारी ठेके भी मंगलवार की रात को अपना कारोबार खत्म कर लेंगे। नए लाइसेंस धारक बुधवार से शराब की खुदरा बिक्री शुरू करेंगे।

यह भी पढ़िए – घर से भागे प्रेमी जोड़ों के लिए सबसे सुरक्षित जगह…, खुद भगवान शिव करते हैं युगल की रक्षा….

कहा जा रहा है कि दिल्ली सरकार खुदरा शराब के व्यापार से बाहर हो जाएगी। शराब की दुकानें अब कम से कम 500 वर्ग फुट क्षेत्र में खोली जाएंगी। दुकानें अब वातानुकूलित व सीसीटीवी से लैस होंगी। नई दुकान की वजह से सड़क पर भीड़ नहीं लगेगी। क्योंकि शराब की बिक्री दुकानों के भीतर ही की जाएगी। नई आबकारी नीति के तहत 2,500 वर्ग फुट के क्षेत्रफल वाले पांच सुपर-प्रीमियम खुदरा विक्रेता भी दुकान खोलेंगे, जहां शराब पीने की भी सुविधा दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button