छत्तीसगढ़देश विदेश

कोरोना का कहर चरम पर, देश में कुल 11 लाख 54 हजार मरीज, जानिए छत्तीसगढ़ सहित देश का हाल

देश में एक दिन में कोरोना वायरस के 36 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं इसी के साथ 1 दिन में 596 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 36810 मामले सामने आने के बाद भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 11 लाख 54 हजार 917 हो गई है। इनमें 4,01, 712 एक्टिव मामले हैं। वहीं एक दिन में 24,303 मरीज ठीक हुए हैं। इसी में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 28,099 हो गई है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर मे 84 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. जिसमे SI, चौकीदार, होलसेल कपडा दुकान का कर्मचारी, CSIF, हॉउसकीपर, CRPF का जवान, हाउसवाइफ, स्टूडेंट, कॉलेज का लेक्चरर,ट्रैफिक पुलिस, निजी कंपनी का मैनेजर, चपरासी, खाना बनाने वाला और CISF का जवान भी शामिल है।

बता दें कि अब प्रदेश में आज कुल 173 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 169 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 5598 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 1626 है।

Related Articles

Back to top button