“थप्पड़ गर्ल” के बाद “चप्पल गर्ल” का वीडियो आया सामने, लोगो ने की जमकर तारीफ

लखनऊ की थप्पड़ गर्ल प्रियदर्शिनी के बाद अब सोशल मीडिया पर एक और लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे यूजर्स ‘चप्पल गर्ल’ का नाम दे रहे हैं। हालांकि प्रियदर्शिनी की तरह इस बार इस घटना की निंदा नहीं की जा रही, बल्कि लोग चप्पल गर्ल की सराहना कर रहे हैं। वायरल हो रहा वीडियो उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले का है। यहां जिले की एक बेटी ने सोमवार को कुछ ऐसा कर दिखाया जो दूसरी बेटियों के लिए नजीर बन गई। मोबाइल नंबर मांगने पर उसने एक सिरफिरे को न सिर्फ सबक सिखाया बल्कि बीच चौराहे पर चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी। यही नहीं, मनचले को पीटने के बाद युवती ने उसे हिदायत भी दी कि दोबारा ऐसी हरकत की तो एफआईआर दर्ज करा देंगे। बीच चौराहे जिस तरह बेटी ने साहस का परिचय दिया, उसके सभी कायल हो गए। सभी ने बेटी की प्रशंसा की और कहा कि हर बेटी को इसी तरह मनचलों से मुकाबला करना चाहिए।
Read also:- आदिवासी क्षेत्रों में COVID टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए यूनिसेफ ने की ‘मोर जिम्मेदारी’ अभियान की शुरुआत
दरअसल, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घुरवारा के पास की रहने वाली करीब 15 वर्षीय ज्योति एक मामले में तारीख पर डलमऊ तहसील गई थी। बताते हैं कि उसके पिता का निधन हो चुका है। घर संभालने की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर है। वह पैदल ही तहसील से घर जा रही थी। इसी दौरान एक अन्य समुदाय का युवक उसके पास पहुंचा और मोबाइल नंबर मांगने लगा। नंबर न देने पर परेशान करने लगा।



