
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघा में शासन के निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसमें रेडक्रॉस काउंसलर व्याख्याता अवधराम साहू एवं विद्या साहू के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वच्छता पर आधारित विभिन्न मॉडल, स्वच्छ भारत अभियान पर ड्राइंग, चित्र चार्ट एवं कोरोना जागरूकता पर निबंध लेखन कर एक कदम स्वच्छता की ओर थीम पर स्वच्छता अपनाओ अपने घर को सुंदर बनाओ, गंदगी से बड़े बीमारी स्वच्छता की करो तैयारी, आदि नारे के साथ स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें संस्था के प्राचार्य श्री एस के साहू शिक्षक गण उषा निर्मलकर, भावना चावड़ा, अमित कुमार, दिलीप साहू, लोकेश कुमार बाघमार प्रीतम साहू दीपेश कोसरिया एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे l




