
मुंबई। जाने माने अभिनेता पर्ल वी पूरी पर एक नाबालिग के साथ रेप करने का आरोप है। चार जून की देर रात पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि एक्टर पर नाबालिग ने आरोप लगाया है। नाबालिग के घरवालों के द्वारा किए गए शिकायत के आधार पर 4 जून की देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। POCSO के तहत पर्ल के खिलाफ कारवाही की गई है। फिलहाल इसके अलावा और कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। बीते साल अक्टूबर में उनके पिता का निधन हो गया और तब वह अपने एक शो की शूटिंग में बिजी थे।
साथ ही आपको यह भी बता दें कि पर्ल ने टीवी जगत साल 2013 से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले इस अभिनेता ने कई सारे शो में काम किया है जैसे – दिल की नज़र से खूबसूरत, बदतमीज दिल, नागिन 3, बेपनाह प्यार,नागार्जुन, ब्रह्मराक्षस 2 आदि। हालांकि उन्हें लीड रोल मिला ‘फिर भी ना माने बदतमीज दिल’ में। इसके बाद एकता कपूर की ‘नागिन3’ में वह सुरभि ज्योति के साथ नजर आए और यह शो काफी हिट हुआ। इसके बाद पर्ल अपने फैंस के लिए भी पर्ल जैसे ही बन गए।



