मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने “बटरफ्लाई ट्रेजर ऑफ छत्तीसगढ़” पुस्तक का विमोचन, अब जान सकेंगे तितलियों के प्रजाति और जीवन चक्र को

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को अपने निवास कार्यालय में “बटरफ्लाई ट्रेजर ऑफ छत्तीसगढ़” पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने इसके प्रकाशन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बटरफ्लाई ट्रेजर ऑफ छत्तीसगढ़ पुस्तक में छत्तीसगढ़ में पाई जाने वाली तितलियों की 170 प्रजातियों का वर्णन है।
पुस्तक की लेखिका मुख्य वन संरक्षक संजीता गुप्ता की ओर से पिछले 10 वर्षों से तितलियों का अध्ययन किया जा रहा है। मुख्य वन संरक्षक गुप्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में पाई जाने वाली तितलियों की प्रजातियों पर यह पहली किताब है। इस पुस्तक में तितलियों की संरचना, जीवन चक्र, भोजन, व्यवहार तथा महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।
इस दौरान वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मो.अकबर, मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय राजेश तिवारी और विनोद वर्मा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी,अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के. मुरूगन उपस्थित थे।




