लाइफस्टाइल

रक्षाबंधन के दिन भाई को खिलाएं अपने हाथो से बनी मिठाई,जानिए अलग अलग मिठाई बनाने की विधि

हमारे देश में त्योहार पर अगर मिठाई न बनाई जाए तो कुछ अधूरा सा लगता है. यहां त्योहारों के हिसाब से मिठाई बनाई और खायी जाती हैं. जैसे होली पर गुजिया, दीवाली पर रसगुल्ल और रक्षाबंधन पर घेवर खाने का चलन है. राखी के त्योहार पर बहनें अपने भाई की पसंद के पकवान और मिठाई भी खूब बनाती हैं. राखी बांधने के बाद भाई को मीठा खिलाए जाने का चलन है. जिसके लिए आप मार्केट से मिठाई खरीद सकती हैं. लेकिन यहां हम आपको अगर आप खुद अपने भाई के लिए कुछ बनाएंगी तो वो ज्यादा खुश होंगे. तो जानते हैं कुछ ऐसी स्वीट डिश बनाने की रेसिपी जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकती हैं |

read also..रक्षाबंधन पर कोरोना संकट में ऐसे घर पर बनाइये गुलाब जामुन, खिल उठेंगे भाइयों के चेहरे

बेसन के लड्डू-
बेसन के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में करीब 50 ग्राम घी गर्म करें अब इसमें एक कप बेसन डालें. धीमी आग पर बेसन को गुलाबी होने तक भूनें. अब इसमें काजू, बादाम और इलाइची पाउडर भी डाल दें. इस मिश्रण को अब ठंडा होने दें. अब इसमें 70 ग्राम पिसी चीनी या बूरा मिलाकर लड्डू बना लें|

read also..इस रक्षाबंधन लगाइये इस प्यारी डिज़ाइन की मेहंदी, खूब जमेगी हथेली पर

काजू पिस्ता रोल
इस स्पेशल मिठाई को बनाने के लिए दो कप गरम पानी लेकर पिस्ते को पांच मिनट तक भिगो कर रखें। उसके बाद उसे दरदरा पीसकर अलग रख लें। नॉन स्टिक पैन में खोए को 10 मिनट तक पकाकर ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद उसमें काजू पाउडर और चीनी डालकर आटे की तरह के गूंथ लें। इसके बाद पिस्ते और काजू के मिश्रण को 5 इंच तक लंबा सिलेंडर आकार दें। अब इस मिश्रण को काजू के चौकोर के टुकड़े के किनारे पर रख कर दोनों को साथ में रोल कर लें। बचे हुए काजू का मिश्रण और पिस्ता के मिश्रण को रोल कर लें। अब इन सब मिठाईयों पर चांदी का वर्क लपेटकर छोटे-छोटे टुकड़े काटकर परोसें।

काजू बर्फी-
सबसे पहले मिक्सी में पीसकर काजू का पाउडर बना लें. करीब 2 कप काजू का पाउडर लें. अब 1 कप चीनी और आधा कप पानी एक पैन में डालकर गैस पर रख दें. जब एक तार की चाशनी बन जाए तो इसमें काजू का पाउडर मिला दें और अच्छी तरह मिक्स करें. इसे 10 मिनट तक चलाते रहें. जब पेस्ट गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद करके इसे ठंडा होने रख दें. अब इस मिश्रण को आटे की तरह गूंथ लें. इसके बाद चकला बेलन की मदद से रोटी जैसे आकार में मोटा बेल लें. अब किसी प्लेट में इस काजू की रोटी को डालें और चांदी का बर्क लगाएं. डायमंड शेप में काट कर सर्व करें.

घेवर-
राखी पर सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है घेवर. वैसे तो घेवर राजस्थानी डिश है लेकिन इसे हर कोई पसंद करता है. घेवर बनाने के लिए एक तिहाई कप घी लें उसमें 4 बर्फ के टुकड़े डालें. अब इसे तब तक चलाएं जब तक ये मिश्रण सफेद और क्रीमी न हो जाए. अब इस मिश्रण में 1 कप मैदा और एक चौथाई कप दूध डालकर बैटर बना लें. अब इसे चिल्ड होने तक फ्रिज में रख दें. एक फ्लैट पैन में घी गर्म करें. अब 2 चम्मच बैटर थोड़ा ऊंचाई से बीच में डालें. थोड़ी देर रुकें फिर उसी में 2 चम्मच बैटर और डालें. आप घेवर की मोटाई अपने हिसाब से रख सकते हैं. जब घेवर बीच से क्रिस्पी हो जाए तो एक प्लेट में निकाल लें. चाशनी बनाने के लिए 1 कप चीनी और आधा कप पानी लें. इसे 3-4 मिनट पकाएं. अब इस गर्म चाशनी में घेवर डाल दें. जब चाशनी अंदर चली जाए तो घेवर को निकालकर ऊपर से मावा या रबड़ी लगा दें. पिस्ता और बादाम से सजाएं

Related Articles

Back to top button