12 वर्षीया नाबालिग को गैंगरेप के बाद दरिंदो ने जलाया जिंदा, गैंगरेप करते हुए बनाया वीडियो
साहेबगंज में एक 12 वर्षीया नाबालिग को गैंगरेप के बाद उसके ही घर के कमरे में जिंदा जला दिया गया। पंजाब से लौटने के बाद पिता ने आवेदन दिया तो मंगलवार को एफआईआर हुई। मामले में गांव के ही चार युवकों को आरोपित किया गया है। पीड़िता के शव का दाह संस्कार भी कर दिया गया। पीड़ित गांव में अपने दादा-दादी व बड़ी बहन के साथ रहती थी। पिता पंजाब में मजदूरी करता है। एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि एसडीपीओ सरैया इसकी जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट अपने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपितों ने दिन के 10 बजे पीड़िता के साथ उसके कमरे में गैंगरेप किया। फिर अपने साथियो के साथ उसे कमरे में ही जिंदा जला दिया। शव को ठिकाने लगाते हुए पीड़िता की बड़ी बहन ने आरोपितों को देख लिया। इससे पहले वह घर के कमरे से धुआं निकलने पर अपने घर पहुंची थी। उस दौरान वह यह सब देखी और इसकी जानकारी अपने परिजन को दी। दादा-दादी को भी घटना की जानकारी दी।
बताया जा रहा है कि बीते साल 5 दिसंबर को भी आरोपितों ने पीड़िता का का गैंगरेप करते हुए वीडियो बनाया था। उसकी अश्लील फोटो भी मोबाइल से खींचा। इसके बाद से आरोपित उसे बार-बार ब्लैकमेल करता था जब वह आने में आनाकानी करने लगी तो आरोपितों ने उक्त वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद तीन जनवरी को गैंगरेप भी किया और वीडियो वायरल भी कर दिया।
घटना के बाद पीड़िता की बड़ी बहन ने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। वे पांच जनवरी को गांव पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने उनपर दबाव बनाया कि थाना में केस दर्ज नहीं हो। ग्रामीण स्तर पर ही आरोपितों को दंडित किया जाए। इसको लेकर दोनों पक्ष के लोगों ने कई दौर की पंचायत की। लेकिन, बात नहीं बनी। पीड़िता के पिता को दूसरे पक्ष के लोगों की शर्त मंजूर नहीं थी।
जब ग्रामीण स्तर पर पंचायत में बात नहीं बनने पर इसकी जानकारी साहेबंगज के एक जनप्रतिनिधि को दी गई। वे सोमवार को पीड़िता के गांव पहुंचे। दोनों पक्षों से मुलाकात की पर लड़की के पिता ने उनकी बात नहीं मानी। काफी मान मनौव्व्ल भी किया फिर भी पिता एफआईआर कराने पर अड़े थे। इसके बाद जनप्रतिनिधि भी लौट गए। इसके बाद मंगलवार को थाने में पीड़िता के पिता ने आवेदन दिया है जिसकी पुष्टि मीडिया से साहेबगंज थानेदार अनुप कुमार ने की है।



