देश विदेश

भीषण सड़क हादसे में 7 की मौत, टायर फटने से इनोवा पलटी

यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर मंगलवार देर रात को भीषड़ सड़क हादसा हुआ है। थाना नौहझील इलाके में माइल स्टोन 68 के पास नोएडा की तरफ से टैंकर का टायर फटने से अनियंत्रित होकर इनोवा कार पर पलट गया। इस हादसे में दो महिला समेत 7 लोगो की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस व एक्सप्रेस वे कर्मी सहित बचाव दल मौके पर पहुंच गये।

मिली जानकारी के अनुसार, यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार देर रात मथुरा-अलीगढ़ बॉर्डर पर स्थित थाना नौहझील इलाके में नोएडा की तरफ से आ रही टैंकर का टायर फट गया और अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ इनोवा कार के ऊपर पलट गई। इस कार में जींद, हरियाणा के रहने वाले सात लोग बैठे हुए थे जो नोएडा जा रहे थे। इस भीषड़ सड़क हादसे में कार सवार सभी सातों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टैंकर पलटने से इनोवा कार के परखचे उड़ गए।

एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया है कि एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 68 के पास टैंकर अनियंत्रित होकर इनोवा पर पलट गया। यह हादसा मंगलवार देर रात 11 बजे के करीब हुआ है। इस हादसे में जींद हरियाणा मनोज (45), उनकी पत्नी बबिता (40), बेटा अभय (18), बेटा हेमंत (16) और इनके दो रिश्तेदार तन्नू (11), हिमादरी (14) और चालक राकेश की मौत हो गई है। डीएम नवनीत चहल और एसएसपी गौरव ग्रोवर हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंच गए और कार में फंसे लोगों को निकलवाना शुरू कर दिया।

Related Articles

Back to top button