inh24छत्तीसगढ़

Big Breaking – सरायपाली शहर में मादा हथिनी और शावक के घुसने से मची अफरा तफरी, शहर में मचा कोहराम

हरीश यादव सरायपाली – महासमुंद जिले के सरायपाली नगर के वार्ड क्रमांक 8 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के मैदान में हाथी और उसके शावक को देखकर शहर में कोहराम मच गया । मिली जानकारी के अनुसार जंगल से भटक कर मादा हाथी और उसका शावक सुबह करीब 7 बजे नगर के भीतर पहुंच गया । नगर के मुख्य मार्ग से शिशु मंदिर के मैदान पहुंचे हाथी और उसकी शावक को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया ।

हाथी को सड़क पर दोनों को देखकर राहगीर भी जान बचाने भागने लगे । जिसके बाद मादा हाथी और उसका शावक सड़क से नीचे उतर कर शिशु मंदिर के मैदान में चला गया जहां चारों ओर से लोगों की भीड़ जुटने लगी। मामले की खबर वन विभाग को दी गई, जिसके बाद रेंजर किशोरी लाल साहू सहित थाना प्रभारी वीणा यादव मय दलबल उक्त स्थल पर पहुंचे ।

एहतियातन लोगों को स्वयं की सुरक्षा के लिए घरों से बाहर न निकलने एवं प्रशासन का सहयोग प्रदान करने के लिए अपील की गई । वन विभाग की टीम फिलहाल हाथी और उसके शावक को जंगल भेजने के लिए टीम तैयार कर जान-माल की सुरक्षा में जुटी हुई है ।

Related Articles

Back to top button