
रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है कि तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गया। बताया जा रहा है कि यह घटना राजेन्द्र नगर थाना इलाके के एमएमआई अस्पताल के सामने हुई। जिसके बाद पुलिस ने हाइवा को जब्त कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में बाइक सवार वीरेंद्र साहू नाम के युवक की मौत हो गई है. मृतक गातापार अभनपुर का रहने वाला था. हाइवा सहित ड्राइवर को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।



