छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की छठवीं कड़ी का प्रसारण आगामी 12 जनवरी को

मुख्यमंत्री की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की छठवीं कड़ी का प्रसारण आगामी 12 जनवरी को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों एफ.एम. तथा क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता प्रारंभ की है। लोकवाणी में इस बार का विषय ’सेवा का एक साल’ रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button