6 साल की बच्ची को चॉकलेट के बहाने बुलाकर किया रेप फिर बेरहमी से कर दी हत्या, वहशीपन की इंतहा कर दी पार
ओडिशा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. दरअसल यहां नयागढ़ में एक 6 साल की बच्ची का रेप करने का बाद हत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में 22 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस घटना से क्षेत्र में भारी जन आक्रोश फैल गया है. एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी सागर दलाई को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Read Also – जब अचानक शादी में पहुंचा दुल्हन का एक्स बॉयफ्रेंड, दुल्हन का चेहरा हुवा ऐसा कि लोग गए चौक, वीडियो हुआ वायरल
बच्ची 12 जून को अपने घर से लापता हो गई थी. परिवार ने उसी दिन बनिगोछा पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जबकि चार दिन बाद उसका शव गांव के पास मिला. पुलिस ने कहा कि जिस गांव में ये घटना हुई, वहां केवल 10 घर हैं. साथ ही कहा कि पूछताछ करने पर आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ रेप करने और उसकी हत्या करने की बात कबूल कर ली है. इसके तुरंत बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने कहा कि हत्या के पीछे का मकसद यौन उत्पीड़न था।
Read also – कोरोना की तीसरी लहर आएगी कुछ हफ्तों में, टास्क फोर्स ने दी ये बड़ी चेतावनी
पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने ले गया और रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी. गांववालों को उस पर शक होने लगा, क्योंकि वो अक्सर स्थानीय बच्चों के साथ देखा जाता था और बच्चों को अपने स्मार्टफोन पर तस्वीरें दिखाता था और अक्सर उनके साथ खेलता दिखता था।



