inh24क्राइमछत्तीसगढ़

राजनांदगांव – चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही लगातार कार्यवाही

राजनांदगांव  पुलिस द्वारा चिटफंड कंपनी के आरोपियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत आज सनशाइन इंफ्राबिल्ड लिमिटेड कंपनी के एक संचालक को कोतवाली पुलिस ने बलौदाबाजार जेल से गिरफ्तार किया है।

  थाना प्रभारी कोतवाली का कहना है कि सनशाइन इंफ्राबिल्ड लिमिटेड कंपनी के संचालक सुरेंद्र सिंह बघेल, धर्म सिंह कुशवाहा, मुकेश सिंह, बनवारी लाल बघेल ,वकील सिंह, संजीव सिंह, राजवीर सिंह ये सभी निवासी भिंड मध्य प्रदेश के जिला राजनांदगांव ,छत्तीसगढ़ के अन्य जिले तथा प्रांतों में विभिन्न स्कीमों में अत्यधिक लाभांश देने का लालच दिखाकर वर्ष 2010 से 2015 तक कंपनी का संचालन कर रहे थे और इन सब जगहों से 27730 निवेशको से 37 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा कराकर कंपनी को बंद कर फरार हो गए थे इस मामले में जिले के ग्राम भेड़ी कला निवासी उमेंद्र चंद देवांगन भेड़ीकला के द्वारा कोतवाली थाना में  सनशाइन इंफ्राबिल्ड लिमिटेड कंपनी के चेयरमैन और डायरेक्टरों के खिलाफ कोतवाली थाना में मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद कोतवाली पुलिस के द्वारा टीम गठित कर आरोपियों की पता शादी की जा रही थी ।

पतासाजी के दौरान कंपनी के डायरेक्टर सुरेंद्र सिंह बघेल धर्म सिंह कुशवाहा को कोरबा जेल में निरूद्ध होने की जानकारी होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते कोरबा में माननीय अतिरिक्त मुख्य नाइक मजिस्ट्रेट से गिरफ्तारी की अनुमति लेकर जिला जेल कोरबा से 2 दिसंबर को गिरफ्तार कर माननीय डीजे के समक्ष डायरी पेश कर जुडिशल रिमांड 16 दिसंबर तक हासिल किया है साथ ही कंपनियों के आरोपियों के पता तलाश के दौरान कंपनी के डायरेक्टर वकील सिंह बघेल को माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलौदा बाजार के न्यायालय से गिरफ्तारी की अनुमति लेकर जिला उज्जैन बलौदा बाजार से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और कहा कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button