छत्तीसगढ़
जोगी जाति मामला – पूर्व सीएम अजित जोगी ने ठोंका 1 करोड़ का मानहानि दावा
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी ने पेंड्रा कोर्ट में आदिवासी नेता धन सिंह कंवर के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया है। जोगी ने धन सिंह कंवर पर 1 करोड़ रूपए का दावा ठोंका है।
आदिवासी समाज की बैठक में धन सिंह कंवर ने जोगी को आदिवासी नहीं होने का बयान दिया था। साथ ही समाज से बाहर करने का फैसला भी सुनाया था। अजीत जोगी ने धन सिंह कंवर के इसी बयान पर आपत्ति जताते हुए कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज कराया है।




