धान खरीदी पर सियासी पारा चढ़ा, भाजपा भी करेगी अब जेल भरो आंदोलन
धान खरीदी के मामले में छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक माहौल गरमाया हुआ है। 13 तारीख को जिस दिन कांग्रेस मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली जाएगी ठीक उसी दिन भाजपा राज्यभर में जेल भरो आंदोलन करेगी।
बता दें कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश भाजपा की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस के आंदोलन के जवाब में भाजपा ने भी किसानों के पक्ष में बड़ा आंदोलन करने का फैसला किया है। इसके लिए भाजपा ने हर मंडल में 10 नंवबर को कांग्रेस का घोषणापत्र जलाने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि कांग्रेस के 13 नवंबर को दिल्ली प्रस्थान करने के लिए भाजपा जेल भरो आंदोलन करेगी। कांग्रेस ने केंद्र सरकार द्वारा धान खरीदी न करने को लेकर मोर्चा खोला है। कांग्रेस ने जहां प्रदेश में आंदोलन प्रारंभ किया है और कांग्रेस बड़े काफिले के साथ दिल्ली जाकर प्रदर्शन करने वाली है।
छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश संगठन की बैठक इस मामले में की गई, बैठक में कांग्रेस के आंदोलन के जवाब में भाजपा ने भी बड़ा आंदोलन करने का फैसला लिया है। बैठक में सभी नेताओं की रायशुमारी के बाद भाजपा ने जो फैसला किया, उसकी जानकारी देते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि किसानों के हित के लिए भाजपा बड़ा कदम उठाने जा रही है। जिस प्रकार से भूपेश सरकार धान खरीदी की बात को डायवर्ट करने की कोशिश कर रही है, जिस प्रकार से भूपेश सरकार धान खरीदी की बात को डायवर्ट करने की कोशिश कर रही है, जिस प्रकार दिल्ली में जाकर धरना प्रदर्शन करने की बात कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि धान खरीदी 2500 में करने का वादा कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में किया था। अब तो धान खरीदी में विलंब हो रहा है। पहले 1 नवंबर को धान खरीदी होती थी, इसे पहले 15 नवंबर किया गया और एक दिसंबर से खरीदी की बात की जा रही है।