राजधानी रायपुर में पत्रकार संघ सीएम हॉउस के सामने धरने पर बैठ गए है। दरअसल कांकेर में पत्रकार के साथ हुए मारपीट को लेकर सीएम पहुंचे है। गौरतलब है कि शनिवार को कथित तौर पर कांग्रेस के दबंगों ने वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता कमल शुक्ला को निशाना बनाया गया और उनके साथ मारपीट की गई।
आरोप है कि पुलिस थाने के बाहर जब उनकी पिटाई की जा रही थी उस वक्त स्थानीय पुलिस भी वहां मौजूद थी जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था उसी बात विरोध में आज पत्रकार संघ सीएम हाउस पहुंचे है।




