बेटे ने पहले मां को मारा फिर 1000 टुकड़े कर अपने कुत्ते के साथ खा गया

स्पेन में एक दिल दहला देने वाली एक घटना में एक शख्स ने न केवल अपनी मां की हत्या की बल्कि मां के हजार टुकड़े करने के बाद उसे खा भी गया. उसने मां के कुछ टुकड़े अपने कुत्ते को भी खाने को दिए. इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोप साबित होने पर आरोपी बेटे को 15 साल की सजा हो सकती है.
READ ALSO – यहां ऑक्सीजन की कमी से 20 मरीजों की मौत, कोरोना प्रदेश में हुवा भयावह
मिली जानकारी के मुताबिक 28 साल का एल्बर्टो सांचेज गोमेज एक बेरोजगार वेटर है और मैड्रिड में रहता है. खबर है कि मारिया गोमेज की एक दोस्त की शिकायत पर पुलिस ने सांचेज के घर पर पहुंची तो 68 साल की उसकी मां मारिया गोमेज के शरीर के कुछ हिस्से फ्रिज और प्लास्टिक बैग में पड़े थे. इस घटना के बारे में पुलिस को पता चला जब मारिया गोमेज की एक दोस्त ने उनकी गुमशुदगी को लेकर चिंता जताई थी और पुलिस को इस मामले में जानकारी दी थी.
READ ALSO – बड़ी खबर – ये दवाई खाने के बाद 7 दिन में कोरोना पीड़ितों का RT-PCR टेस्ट पॉजिटिव आ रहा निगेटिव, DCGI ने दी इस्तेमाल की मंजूरी
पुलिस शिकायत के आधार पर जब मारिया गोमेज के घर पहुंची तो छानबीन के दौरान उसके होश उड़ गए. इस बारे में जब सांचेज से पूछा गया तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने बताया कि जब वह मारिया गोमेज के घर पर पहुंचे तो सांचेज ने दरवाजा खोला. उसने बताया कि मारिया गोमेज यहीं पर हैं लेकिन वो अब मर चुकी हैं.
READ ALSO – Big Breaking – कनाडा ने 30 दिनों के लिए भारतीय विमानों के उतरने पर लगाया प्रतिबंध, भारत मे बेलगाम होते कोरोना के चलते उठाया गया कदम
उसने बताया कि मैंने और मेरे कुत्ते ने उन्हें पूरी तरह से खा लिया है. पुलिस सांचेज के इस बयान पर जब घर की छानबीन की तो फ्रिज और प्लास्टिक बैग में मारिया गोमेज के छोटे छोटे टुकड़े मिले.




