पेट्रोल की कीमतों में बीते 13 दिन से कोई बदलाव नहीं हुआ है। बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 81.06 और डीजल 70.46 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक 7 अक्टूबर 2020 को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई जैसे प्रमुख शहरों में डीजल और पेट्रोल के रेट इस तरह रहे..
सिटी डीजल (रुपये/लीटर) पेट्रोल (रुपये/लीटर)
दिल्ली 70.46 81.06
कोलकाता 73.99 82.59
मुंबई 76.86 87.74
चेन्नई 76.01 84.14
Read Also – सिनेमाघरों के खुलने के लिए गाइडलाइंस जारी, 50% टिकट ब्रिक्री के साथ ये होंगे बदलाव
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ सुबह ६ बजे पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
Read Also – 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, भारत सरकार ने इस जगह निकाली बम्पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
ऐसे जानिएअपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।



