inh24देश विदेश

रेलवे ने किया आरक्षण के नियमों में बदलाव, जान लीजिये यह नहीं तो होगी परेशानी

ट्रेनों में टिकट आरक्षण का दूसरा चार्ट ट्रेन के स्टेशन से खुलने से आधे घंटे (30 मिनट) पहले जारी किया जाएगा

रेलवे ने टिकट आरक्षण के नियमों में बदलाव किया है। आने वाले समय से ट्रेनों में टिकट आरक्षण का दूसरा चार्ट ट्रेन के स्टेशन से खुलने से आधे घंटे (30 मिनट) पहले जारी किया जाएगा। रेलवे ने स्टेशनों से ट्रेनों के निर्धारित प्रस्थान के समय से आधा घंटा पहले द्वितीय आरक्षण तालिका तैयार करने की पिछली प्रणाली को 10 अक्टूबर से बहाल करने का मंगलवार को निर्णय लिया। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर यह अवधि निर्धारित प्रस्थान समय से दो घंटे पहले कर दी गई थी।

Read Also – 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, भारत सरकार ने इस जगह निकाली बम्पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

रेलवे ने कहा कि कोविड-19 से पूर्व के दिशा-निर्देशों के तहत पहली आरक्षण तालिका ट्रेनों के निर्धारित प्रस्थान समय से कम से कम चार घंटे पहले तैयार की जाती थी, ताकि उपलब्ध बर्थ द्वितीय आरक्षण तालिका के तैयार होने तक पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर पीआरएस काउंटरों और इंटरनेट के माध्यम से बुक किये जा सकें।

Read Also – किसान सम्मान निधि के फिर से आने वाले हैं 2000 कि किश्त, क्या आपका नाम है शामिल चेक करें ऐसे

रेलवे ने बताया कि द्वितीय आरक्षण तालिका ट्रेनों के निर्धारित/ परिवर्तित प्रस्थान समय से 30 मिनट से लेकर पांच मिनट पहले तक तैयार की जाती थी। पहले से बुक टिकट भी रिफंड के प्रावधानों के अनुसार इस दौरान रद्द किये जा सकते थे। उसने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते द्वितीय आरक्षण तालिका बनाने का समय ट्रेनों के निर्धारित/परिवर्तित प्रस्थान समय से आधा घंटा पहले से बढ़ाकर दो घंटा पहले करने का निर्देश दिया गया था।

Read Also – PM kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र सरकार वापस ले लेगी दिया पैसा अगर……जाने कब आने वाली है अगली किश्त

कहा गया है कि ‘रेल यात्रियों के लिये सुविधा सुनिश्चित करने के वास्ते जोनल रेलवे द्वारा किये गये अनुरोध के हिसाब से इस मामले पर विचार किया गया और तय किया गया कि द्वितीय आरक्षण तालिका ट्रेनों के निर्धारित/परिवर्तित प्रस्थान समय से कम से कम आधा घंटा पहले तैयार कर ली जाए।’

Read Also – सिर्फ 250 रु में खुलवाएं सुकन्या समृद्धि योजना में खाता, इतने साल बाद मिलेगा 64 लाख रुपये

उन्होंने कहा, ‘उसके हिसाब से ऑनलाइन और पीआरएस टिकट काउंटरों पर टिकट बुकिंग सुविधा द्वितीय आरक्षण तालिका के तैयार होने से पहले उपलब्ध होगी। सीआरआईएस सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव करेगा ताकि दस अक्टूबर से इस व्यवस्था को बहाल किया जा सके।’

Related Articles

Back to top button