inh24छत्तीसगढ़

बड़ी खबर – राजनांदगांव में 19 लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, 2 की मौत 13 गंभीर रूप से घायल

राजनांदगाव जिले के चिचोला चौकी थाना क्षेत्र के लाल माटी जलाशय में मंगलवार दोपहर मछली पकडऩे गए 19 मछुआरों पर आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 13 मछुआरे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। गंभीर रूप से घायल मछुआरों को इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

Read Also – 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, भारत सरकार ने इस जगह निकाली बम्पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

घटना के सम्बन्ध में एएसपी जय प्रकाश बढ़ई ने मीडिया को बताया कि मछुआरों ने जलाशय में मछली पकडऩे के लिए किनारे पर कैंप लगाया था। आज दोपहर अचानक बारिश के साथ आकाशीय बिजली इसी कैंप पर गिर गया। जिसमें दो मछुआरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया एवं पुलिस जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से मछुआरों का रेस्क्यू किया।

Read Also – रेलवे ने किया आरक्षण के नियमों में बदलाव, जान लीजिये यह नहीं तो होगी परेशानी

मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी बुलाया गया पर रास्ता खराब होने की वजह से घटनास्थल तक एंबुलेंस अमला नहीं पहुँच सका जिसके बाद सभी घायलों को पहले छुरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद कई लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Related Articles

Back to top button