inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – गर्लफ्रैंड ने अपने एक्सबॉयफ्रैंड और उसके भाई को बदनाम करने के लिए इंस्ट्राग्राम में बनाई फेक आईडी, ‘एक्स’ के खिलाफ सोशल मीडिया में रचि साजिश और…..

कोरिया। जिले के चिरमिरी में अपने एक्स बॉयफ्रेंड और उसके भाई को बदनाम करने के लिए लड़की ने दो दोस्तों के साथ मिलकर इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाई और अभद्र टिप्पणियाँ की। पुलिस अधीक्षक द्वारा क्राइम मीटिंग में सोशल मीडिया से घटित होने वाले अपराधों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में 25 मई 2021 को थाना चिरमिरी में प्रार्थी द्वारा फर्जी आयुषी-2 नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाकर प्रार्थी के फोटो पर अश्लील टिप्पणी कर पोस्ट किये जाने वाले मामले में थाना चिरमिरी ने अपराध कायम कर विवेचना किया।

विवेचना के दौरान उक्त फर्जी इंस्टाग्राम आईडी का आईपी ऐड्रेस प्राप्त पर संदेही ललित कुमार, अंचल गवाले तथा युवती को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में पाया गया कि प्रार्थी के भाई राहुल साहू का युवती के साथ अफेयर था, उसी दौरान राहुल साहू के द्वारा अपने नाम का सिम युवती को बात करने के लिए दिया था। राहुल साहू का युवती के साथ ब्रेकअप होने के बाद राहुल साहू ने अपने इंस्टाग्राम से युवती को ब्लॉक कर दिया, जिससे नाराज होकर युवती उसी सिम नंबर से अपने दोस्त अंचल एवं चंद्रशेखर राव के साथ मिलकर इंस्टाग्राम में फर्जी आईडी आयुषी-2 के नाम से बनाई और प्रार्थी और प्रार्थी के भाई राहुल साहू तथा अन्य गवाहों के फोटो पर अश्लील टिप्पणियां टाइप कर इंस्टाग्राम अकाउंट में डाला गया। इसकी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने पूरी छानबीन की और युवती समेत उसके सहयोगी दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button