मध्यप्रदेश

प्रदेश में बांध लबालब, बारिश का कोटा हुवा पूरा, नदियां बह रही डेंजर जोन में


मध्यप्रदेश में अब तक अगस्त माह की सामान्य बारिश से 21% अधिक पानी गिर चुका है। भोपाल में सीजन का बारिश का कोटा 46 दिन पहले ही पूरा हो हो गया। इस बार 27 से ज्यादा बांध लबालब भर चुके है, जिनके गेट खोलने पड़े है। वहीं, नर्मदा समेत बड़ी नदियां खतरे के निशान के पास बह रही है।

मध्यप्रदेश में जून से सितंबर माह के बीच चार महीने में सामान्य 940.6 एमएम बारिश होती है। 16 अगस्त तक प्रदेश में 630.5 एमएम बारिश को अनुमान है। इस बार अब तक 762.4 एमएम बारिश हो चुकी है। जो कि अगस्त माह की सामान्य बारिश से 21% से अधिक है। भोपाल जिले में इस सीजन की बारिश का कोटा ही पूरा हो गया है। यहां सीजन में 998.6 एमएम बारिश होती है। वहीं, 16 अगस्त तक 634.1 एमएम सामान्य बारिश का अनुमान था। यहां पर अब तक 1228.4 एमएम बारिश हो चुकी है। वहीं, प्रदेश में सबसे कम बारिश सीधी में दर्ज हुई है। यहां पर सामान्य 647.2 एमएम बारिश की तुलना में अभी 383 एमएम बारिश की दर्ज हुई है।

प्रदेश में 16 अगस्त तक सामान्य बारिश की तुलना में ज्यादा बारिश पांच जिलों में दर्ज की गई है। इसमें भोपाल में 94% अधिक, बैतूल में 79% अधिक, छिंदवाड़ा में 78% अधिक, राजगढ़ में 69% और देवास में 66% अधिक ।

प्रदेश में 16 अगस्त तक सामान्य बारिश की तुलना में सबसे कम बारिश आठ जिलों में रिपोर्ट हुई है। इसमें सामान्य से सीधी में 41% कम, रीवा में 40% कम, दतिया में 35% कम, अलीराजपुर में 32% कम, सिंगरौली में 29% कम, टीकमगढ़ में 26% कम, डिंडौरी में 20% कम और निवाड़ी में 10% कम हुई।

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के कई बांध लबालब भर गए है। जलसंसाधन विभाग के बांध समेत 27 बांधों के गेट खोले गए हैं। इसमें भोपाल के केरवा, कलयासोत डेम भी शामिल है। बरगी के 21 गेटल खुले हैं। तवा के 13 में से 5 गेट खुले हुए हैं।

प्रदेश की नर्मदा नदी समेत पार्वती, बेतवा, केन, टेम्स और चंबल नदी मंगलवार को डेंजर लेवल के करीब बह रही हैं।
पार्वती नदी का डेंजर लेवल मकसुदनगर गुना में 409.96 मीटर है। दोपहर 12 बजे नदी 408.90 मीटर के लेवल पर बह रही थी।
बेतवा का रायसेन के नीमखेड़ा में डेंजर लेवल 431.50 मीटर है, जो मंगलवार दोपहर 12 बजे 426.25 मीटर लेवल पर बह रही थी।
नर्मदा नदी का डेंजर लेवल होशंगाबाद के सेठानी घाट पर 293.83 मीटर है, जो दोपहर 12 बजे 294.55 मीटर पर बह रही थी।
केन नदी का डेंजर लेवल पन्ना के पंडवान में 296.75 मीटर है, जो दोपहर 12 बजे 292.20 मीटर लेवल पर बह रही थी।
टेम्स नदी का डेंजर लेवल सतना के मैहर में 323.90 मीटर है, जो दोपहर 12 बजे 319.05 मीटर लेवल पर बह रही थी।
चंबल नंदी का डेंजर लेवल उज्जैन के नागदा में 460.90 मीटर है, जो दोपहर 12 बजे 451.70 मीटर लेवल पर बह रही थी।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button