मध्यप्रदेश
पुलिस की टीम ने सैक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, 2 युवक व 3 युवतियों को पकड़ा – cgtop36.com

ग्वालियर – पुलिस की टीम ने सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. बॉडी स्पा सैलून की आड़ में जिश्म फरोशी का धंधा चल रहा था, जहां क्राइम ब्रांच ने छापा मारा, यहां आपत्तिजनक स्थिति में 2 युवक व 3 युवतियों को पकड़ा गया है. मौके से आपत्तिजनक सामान भी क्राइम ब्रांच की टीम ने बरामद किया गया
मुरार स्थित एचएन आयुर्वेदा बॉडी रिलैक्सेशन एंड फैमिली सैलून पर क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारा, जहां आपत्तिजनक अवस्था में 2 युवक व 3 युवतियां मिले. मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया. क्राइम ब्रांच की टीम ने स्पा सेंटर संचालक को भी गिरफ्तार किया है. ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस मामले की जांच में जुटी है.





