पति के रात में ड्यूटी जाने के बाद ससुर करता था जबरदस्ती गलत काम, काका ससुर को बताई तो उसने भी किया दुष्कर्म, पति मुंह बंद रखने को किया मजबूर

भोपाल के गौतम नगर थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर पति,ससुर और काका ससुर के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार के रात में ड्यूटी जाने के बाद ससुर जबरदस्ती उसके साथ गलत काम करता था। जब बहू ने घटना काका ससुर को बताई तो उसने भी गलत काम किया।
इसके बाद शिकायत करने पर पति ने मुंह बंद रखने की धमकी दी थी। महिला ने अपने मायके ग्वालियर पहुंचकर मुरार थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर असल कायमी के लिए डायरी गौतम नगर थाने भेजी थी।
गौतम नगर थाना प्रभारी जहीर खान के मुताबिक मुरार निवासी 23 वर्षीय महिला की पीजीबीटी कालेज रोड पर ससुराल है। उसका फरवरी 2021 में जीशान खान से निकाह हुआ था। जीशान रात के समय ड्यूटी पर जाता था। बेटे के जाने के बाद ससुर अनवर खान बहू के साथ गलत काम करता था। परेशान होकर महिला ने इसकी शिकायत ककिया ससुर शाहिद खान से की तो उसने भी डरा-धमकाकर उसके साथ गलत काम किया।
जब महिला ने पति से शिकायत की तो उसने मारपीट करते हुए मुंह बंद रखने को बोला। महिला किसी तरह चार अप्रैल को ससुराल से भागकर अपने मायके मुरार पहुंची, जहां उसने शिकायत की। एफआइआर दर्ज होने की भनक लगते ही तीनों आरोपित फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।



