मध्यप्रदेश

शहडोल आएंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अगस्त में होगी जनसभा… |


MP NEWS:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शहडोल में जनसभा को संबोधित करने के बाद अब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शहडोल पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अगस्त में उनकी जनसभा प्रस्तावित की है। चुनाव अभियान के अंतर्गत प्रदेश में यह उनका पहला दौरा होगा। इसके पहले 21 जुलाई को पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ग्वालियर में जनसभा को संबोधित करेंगी।

MP NEWS: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का कार्यक्रम मालवा-निमाड़ क्षेत्र में कराने की तैयारी है।प्रदेश कांग्रेस की कार्य योजना वरिष्ठ नेताओं के अंचलवार कार्यक्रम कराने की है। चुनाव अभियान की शुरुआत प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से कर चुकी है। महाकोशल क्षेत्र में पार्टी वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 24 सीटों पर विजयी रही थी। वे अब 21 जुलाई के ग्वालियर आ रही हैं। ग्वालियर-चंबल अंचल में कांग्रेस ने 34 में से 26 सीटें जीती थी।

READ MORE- कार और मोटरसाइकल के बीच जोरदार भिड़ंत , 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत

MP NEWS: तब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस के साथ थे और अब भाजपा में हैं। उपचुनाव में 28 में से 19 सीटें भाजपा ने जीती थीं। यद्यपि, नगरीय निकाय के चुनाव में भाजपा को झटका लगा। ग्वालियर और मुरैना में महापौर कांग्रेस के बने। पार्टी इसे बड़ी सफलता मानकर विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। वहीं, विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस को सर्वाधिक नुकसान हुआ था। यहां के 30 विधानसभा क्षेत्रों में केवल सात सीटों पर पार्टी प्रत्याशी जीते थे। यहां तक की पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह तक को हार का सामना करना पड़ा था।

MP NEWS: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और अजय सिंह ने स्थानीय नेताओं से समन्वय बनाकर यहां संगठन को मजबूत किया और अब चुनाव अभियान के अंतर्गत राहुल गांधी का पहला कार्यक्रम शहडोल में प्रस्तावित किया है। उल्लेखनीय है कि एक जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां जनसभा को संबोधित करने के साथ आदिवासियों के साथ संवाद किया था। इसके पहले सतना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोल महाकुंभ में भाग ले चुके हैं।

READ MORE- विधानसभा घेराव को मिल रहा कर्मचारियों का जबरदस्त समर्थन, 41 संगठनों के 256000 कर्मचारियों का मिला लिखित समर्थन

MP NEWS: संगठन पदाधिकारियों को मिलेंगे अलग-अलग क्षेत्रों के दायित्व पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि केंद्रीय संगठन के पदाधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा जाएगा। इसके लिए संगठन स्तर पर तैयारी चल रही है। सितंबर से इनका आना प्रारंभ हो जाएगा। जिला और तहसील स्तर पर कार्यक्रम होंगे।

MP NEWS: प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा का कहना है कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित सभी वरिष्ठ नेता चुनाव अभियान के अंतर्गत प्रदेश के अलग-अलग अंचल में आएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ द्वारा कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है।



Related Articles

Back to top button