मध्यप्रदेश

लाडली बहना योजना में जल्द ही होंगे बड़े बदलाव, जानिए कैसे मिलेगा फायदा


भोपाल – मध्यप्रदेश की सरकार ने लाडली बहना योजना में जल्द ही कुछ बड़े बदलाव करने जा रही है। योजना में संशोधन के बाद प्रदेश की लगभग 12 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। योजना में महिलाओं को शामिल करने की उम्र में सरकार बड़ा बदलाव करने जा रही है।



10 जून से शुरू हुई लाडली बहना योजना मे पात्रता के लिए अभी न्यूनतम आयु 23 साल रखी गई थी जिसे अब सरकार घटाकर 21 साल करने जा रही है। इतना ही नहीं अभी चार पहिया उपयोग करने वाले परिवार की महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले पा रही हैं। लेकिन अब क्योंकि सरकार ट्रैक्टर को भी चार पहिया वाहन के तौर पर गिन रही थी, इसलिए अब ट्रैक्टर को चार पहिया वाहन की कैटेगरी से बाहर किया जाएगा।

इन नियमों में संशोधन के लिए मध्यप्रदेश का महिला बाल विकास संशोधित प्रस्ताव तैयार कर रहा है। जल्द ही यह प्रस्ताव तैयार हो जाएगा। उसके बाद उसकी कैबिनेट में मंजूरी दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को योजना शुरू होने से पहले अलग-अलग जिलों में जाकर महिला सम्मेलन में पात्र हितग्राही महिलाओं से बात की। उस दौरान उन्हें कई महिलाओं ने बताया कि 21 साल में शादी हो जाती है ऐसे में पात्रता की उम्र 23 साल होने से उन्हें इस योजना का लाभ लेने के लिए 2 साल का इंतजार करना पड़ेगा।

बता दें कि कई बार खेती के काम के लिए छोटे किसान ट्रैक्टर खरीद लेते हैं। इसलिए उसे चार पहिया की श्रेणी में ना रखा जाए इन्हीं सुझावों के कारण सरकार ने महिला बाल विकास विभाग को योजना में संशोधन के लिए प्रस्ताव बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है।



Related Articles

Back to top button