मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश भारत का दिल है, तथा हम दिलवाले हैं – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश भारत का दिल है तथा हम दिलवाले हैं। उद्योग स्थापना की दृष्टि से मध्यप्रदेश की लोकेशन सबसे अच्छी है तथा हम मध्यप्रदेश वासी सबसे प्यार करते हैं। यहां जो भी आता है मध्यप्रदेश का होकर रह जाता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश के लिए सभी सुविधाएँ एवं अनुकूल वातावरण है। ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।

आइये मध्यप्रदेश में निवेश कीजिए, खुद भी लाभ कमाइये तथा मध्यप्रदेश के लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान कीजिए। यह मेरा आपसे आग्रह भी है तथा आव्हान भी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘होरेसिस इडिया मीटिंग 2021’ के प्रधान सत्र में शामिल हुए। यह सत्र ‘मध्यप्रदेश-भारत का उभरता हुआ आर्थिक शेर (Madhya Pradesh – India’s Emerging Economic Tiger)’ विषय पर आयोजित किया गया था।

Related Articles

Back to top button