Youth Corner

Vivo Y 20 A हुवा लांच, फीचर्स और कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होंश |


Vivo Y 20 A launch Update:Vivo Y02A को भारत के पड़ोसी India’s neighbors देश बांग्लादेश में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में Vivo Y02 को भारतीय बाजार Indian market में लॉन्च किया था और अब उसी फोन का दूसरा वर्जन Y02A नाम से बांग्लादेश में पेश किया गया है। यह 3GB रैम, MediaTek Helio P35 प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी जैसे स्पेसिफिकेशंस के साथ लो बजट डिवाइस है। आगे आप वीवो के इस नए फोन की पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।

सिंगल मेमोरी वैरीअंट के साथ किया गया है लॉन्च।

वीवो वाई02ए को बांग्लादेश में सिंगल मेमोरी वेरिएंट में ही लॉन्च किया गया है। यह फोन 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है, जिसकी कीमत BDT 12,499 यानी भारतीय करंसी के हिसाब से करीब 9,600 रुपये है। वीवो ने इस फोन को ऑर्किड ब्लू और कॉस्मिक ग्रे कलर वेरिएंट में पेश किया है, जो फिलहाल बांग्लादेश में ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

यह है स्मार्टफोन का स्पेसिफिकेशन

Vivo Y02A के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 1600×720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.51 इंच की बड़ी एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। इस फोन की स्क्रीन IPS LCD पैनल पर बनी है जो 60Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है। डिस्प्ले के टॉप पर ‘U’ शेप वाला वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है। स्क्रीन के तीन किनारे बेजल लेस हैं और नीचे की तरफ बड़ा चिन पार्ट मौजूद है।

नए एडिशन के साथ किया गया है लांच

Vivo Y02A को Android 12 Go Edition पर लॉन्च किया गया है जो Funtouch OS 12 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में MediaTek Helio P35 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन बांग्लादेश में 3 जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जो 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। Android Go होने की वजह से कम रैम में भी आसानी से चलने वाले इस फोन में Google Go ऐप्स डाउनलोड और इंस्टॉल किए जा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिऐ भी है बेहतरीन

फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई02ए के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। 2.2 एपर्चर। . पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,000 एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो 10W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है। वीवो के इस फोन का डाइमेंशन 163.99×75.63×8.49 मिलीमीटर और वज़न 186 ग्राम है।



Related Articles

Back to top button