जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, इतनी होगी सैलरी
बेरोजगार युवाओ के लिए शानदार मौका है.असम पुलिस एक्सटेंशन ऑफिसर रिक्रूटमेंट 2020 के जरिये असम पुलिस ने विभिन्न पदों के लिये स्नातक और डिप्लोमा धारकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये कुल 131 पदों पर भर्ती की जाएगी. जिन पदों पर आवेदन मांगे गए हैं, उसमें एक्सटेंशन ऑफिसर, इकोनॉमिक इंवेस्टिगेटर, जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर आदि पद शामिल हैं.
आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 6 सितंबर 2020 है. इन पदों पर 18 से 38 साल के आयु वर्ग में आने वाला कोई भी उम्मीदवार आवेदन कर सकता है. इच्छुक उम्मीदवार, आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर उपलब्ध जॉब नोटिफिकेशन में पदों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
कुल 131 पदों में से 87 पद एक्सटेंशन ऑफिसर (इंडस्ट्रीज) के हैं. एक्सटेंशन ऑफिसर का वेतन 14,000 से 49,000 रुपये प्रति माह होगा. इसके अलावा उन्हें 8700 रुपये का ग्रेड पे भी प्राप्त होगा.
वहीं इकोनॉमिक इंवेस्टिगेटर (E.I.) के 24 पद हैं. इकोनॉमिक इंवेस्टिगेटर की सैलरी प्रति माह 14,000 से 49,000 रुपये होगी और उनका ग्रेड पे 8,700 होगा.
कुल पदों में जूनियर असिस्टेंट (HQ) पदों की संख्या 16 है. जूनियर असिस्टेंट (HQ) का वेतन प्रति माह 14,000 से 49,000 होगा और ग्रेड पे 6,200 रुपये.
जबकि स्टेनोग्राफर पदों की संख्या 4 है. स्टेनोग्राफर का वेतन प्रति माह 14,000 से 49,000 होता है. ग्रेड पे 8,700 होगा. इन पदों पर 18 से 38 साल के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. उम्र की गणना 1.1.2020 के आधार होगी.




