मध्यप्रदेश

मानवता शर्मसार, बस ड्राइवर ने तीन साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, महिला हेल्पर भी थी साथ


भोपाल (Bhopal) से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला सामने आया है. यहां एक निजी स्कूल बस के चालक द्वारा नर्सरी की मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत किए जाने का मामला सामने आया है. इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है.

बता दें कि भोपाल में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बच्ची को स्कूल बस के ड्राइवर था ने अपनी हैवानियत का शिकार बनाया. चौंकाने वाली बात यह है कि जब घटना हुई, तब महिला हेल्पर भी मौजूद थी.

पुरा मामला भोपाल के रातीबड़ थाना इलाके में स्थित बिलाबॉन्ग स्कूल में पढ़ने वाली तीन साल की मासूम के साथ ड्राइवर ने अश्लील हरकत की थी। घटना चार दिन पुरानी है। घटना के वक्त महिला हेल्पर भी बस में मौजूद थी। उसने बच्ची को नहीं बचाया।

बच्ची के स्कूल से घर पहुंचने पर मां ने कपड़े बदलने पर उसके प्राइवेट पार्ट पर खरोंच के निशान देखे। इसके बाद शक होने पर बच्ची से पूछा कि आपको कोई बैड टच करता है। बच्ची ने बताया कि अंकल बैड टच करते है। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन को शिकायत की।

इसके बाद पुलिस कमिश्नर से शिकायत की गई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर ड्राइवर और महिला हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में दोनों से पूछताछ कर रही है।





Related Articles

Back to top button