Breaking News

मुख्यमंत्री आज धरमजयगढ़ विधानसभा में छाल और घरघोड़ा में करेंगे आम जनता से भेंट-मुलाकात


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 सितम्बर को अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छाल तथा घरघोड़ा में आम जनता से मुलाकात कर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का फीडबैक लेंगे और उनकी समस्याओं की सुनवाई करेंगे। मुख्यमंत्री धरमजयगढ़ में रोड-शो के पश्चात वहां विभिन्न समाज एवं संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Read Also – इस प्यार और आत्मीय स्वागत के लिए धन्यवाद खरसिया।

जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 सितम्बर को खरसिया में पूर्वान्ह 10 से अधिकारियों की समीक्षा बैठक एवं मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छाल (वृन्दावन) पहुंचेंगे और वहां स्वर्गीय श्री चनेश राम राठिया की मूर्ति का अनावरण करेंगे और दोपहर 12.20 बजे से 1.35 बजे तक ग्राम छाल में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे।

Read Also – गरियाबंद शिक्षा विभाग ट्रांसफर ब्रेकिंग- बड़ी संख्या में शिक्षा विभाग में हुए तबादले…देखिये पूरी लिस्ट किसे कहां भेजा गया

मुख्यमंत्री वहां से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर घरघोड़ा पहुंचेंगे। घरघोड़ा में अपरान्ह 2.35 बजे से 3.55 बजे तक आम जनता से भेंट-मुलाकात कर धरमजयगढ़ जाएंगे। मुख्यमंत्री धरमजयगढ़ में शाम 4.20 बजे से 5 बजे तक रोड शो कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री धरमजयगढ़ में संध्या 6.30 बजे से 8.30 बजे तक विभिन्न समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधि मण्डल से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री धरमजयगढ़ में रात्रि विश्राम करेंगे।





Related Articles

Back to top button