मध्यप्रदेश

परीक्षा से पहले ही हाई स्कूल फिजिक्स का पेपर लीक, मचा हड़कंप


Mp Board Examination 2023 : दमोह, जिले के तेंदूखेड़ा विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल सेलवाड़ा में सोमवार की सुबह विज्ञान का पेपर लीक होने के चलते कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने वहा पहुंचकर कार्रवाई के निर्देश दिए वहीं इस संबंध में एसडीएम एवं पुलिस से जांच कराई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दमोह जिले के तेंदूखेड़ा तहसील के शासकीय हाई स्कूल सेलवाड़ा में सोमवार को विज्ञान विषय का पेपर था कि इस पेपर के पेज की फोटो सुबह 8:47 पर वायरल हो गई। इस बात की जानकारी जैसे ही भोपाल के माध्यम से कलेक्टर को लगी तो उन्होंने तत्काल ही इस मामले में एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारियों को निर्देशित करते हुए स्वयं स्कूल, पुलिस अधीक्षक के साथ पहुंचे और प्रारंभिक जांच प्रारंभ की।

Read Also – कई महीनों से ग्राहक के लिए तरस रही ये कार, लोगों ने कर लिया है इसलिए किनारा

इस संबंध में संपूर्ण मामले में जो फोटो वायरल करने वाला भृत्य छोटू रजक पाया गया है। उसके विरुद्ध बर्खास्त करने के साथ-साथ अपराधिक मामला दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र अध्यक्ष ,सहायक केंद्र अध्यक्ष एवं शिक्षकों सहित पुलिस थाना से स्कूल तक लाने वाले पेपर ड्यूटी में तैनात पटवारी के विरुद्ध भी निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। सभी का निलंबन किया जाएगा और जांच के उपरांत इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में पुलिस को जांच के निर्देश किए दिए गए हैं। पुलिस इस मामले में बिंदुवार जांच कर रही है और इसमें जो भी दोषी होगा। उसमें उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर एस कृष्ण चेतन्‍य ने बताया कि यह पेपर आउट होने का मामला नहीं है। यह सिर्फ फोटो वायरल किए जाने और गोपनीयता भंग किए जाने का मामला है क्योंकि लगभग सभी छात्र छात्राएं 8:30 पर केंद्र के अंदर पहुंच चुके होते हैं और यह फिजिक्स के पेपर का की फोटो 8:47 पर वायरल हुई। जबकि सभी छात्र-छात्राएं शाला के अंदर केंद्र में पहुंच चुके होते हैं। इस कारण से इसका किसी को लाभ मिलना संभव ही नहीं है लेकिन इसके बाद भी इस प्रकार की घटना होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण मानी जा रही है।



Related Articles

Back to top button