CM Shivraj Singh Chouhan ने जन्मदिन पर बहनों को दिया बड़ा तोहफा, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे इतने हजार रुपए, जानें किन दस्तावेज की होगी जरुरत …

ladli behna yojana आज 5 मार्च को अपने जन्मदिन के मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश भर की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम ने आज से लाडली बहना योजना की शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत लाडली बहनों को हर महीने 1 हजार रूपए दिए जाएंगे। इसके लिए 15 मार्च से 30 अप्रैल तक फॉर्म भरे जाएंगे।
लाडली बहनों को 10 जून से राशि ट्रांसफर होनी शुरु हो जाएगी। इस योजना के तहत 23 से 60 वर्ष की महिलाओं के खाते में हर महीने पैसे आने लगेंगे। भोपाल के जंबूरी मैदान में इसका आयोजन हो रहा है। मैदान में प्रदेश भर से हर धर्म की लाखों महिलाएं जुटी हुई हैं। पेंशन पाने वाली महिलाएं भी इस योजना का हिंसा रहेंगी।
सीएम शिवराज सिंह का मुख्य लक्ष्य महिलाओं को सशक्त बनाने का है। पहले दिन सीएम शिवराज ने खुद एक महिला का फॉर्म भरा और इस योजना का शुभारंभ किया।
किन दस्तावेजों की होगी जरुरत
आयु सम्बंधित प्रमाण पत्र
पहचान पत्र
मोबाईल नंबर
वोटर कार्ड और पैन कार्ड
राशन कार्ड
आवासीय प्रमाण पत्र
बैंक खाते की जानकारी




