क्राइम

70 दिन बाद जेल से बाहर आया Sheezan Khan, तुनिषा सुसाइड केस में पुलिस की गिरफ्त में था आरोपी … आते ही बहनों को लगाया गले …


टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा  (Tunisha Sharma) की आत्महत्या केस में पिछले 70 दिनों से जेल में बंद एक्टर शीजान खान (Sheezan Khan) को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। जैसे ही एक्टर बाहर आया उसे लेने के लिए बहन फलक नाज और शफक नाज वसई कोर्ट पहुंच गई। दोनों बहनों को गले लगाते ही आरोपी रो पड़ा। बता दें कल शनिवार को ही उसे कोर्ट ने राहत देते हुए जमानत दी थी।

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा ने 24 दिसंबर को शूटिंग के सेट पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। तुनिषा के खुदकुशी करने के कुछ ही घंटे के बाद उसकी मां ने उसके को-स्टार शीजान मोहम्मद खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शीजान को पुलिस ने 25 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार कर लिया था।

24 दिसंबर को टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने सीरियल के सेट में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जैसे ही सेट पर मौजूद लोगों ने उन्हें इस हालत में देखा फैरन नजदीक के अस्पताल में उसे ले गए जहां डॉक्टरों ने तुनिषा को मृत घोषित कर दिया था। हादसे के अगले ही दिन 25 दिसंबर को पुलिस को मालूम पड़ा कि तुनिषा और शीजान दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

अचानक शीजान ने तुनिषा से बात करना बात करना बंद कर दिया जिससे एक्ट्रेस को भारी सदमा लगा था। शायद इसी वजह से एक्ट्रेस ने सेट के एक कमरे में आमहत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी शीजान को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया और चार्जशीट दायर कर दी। बता दें कि दोनों सब टीवी में आने वाले शो अली बाबा में मुख्य किरदार में थे।



Related Articles

Back to top button