देश विदेशमध्यप्रदेश
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी राहत, इतना हुवा सस्ता
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 30 पैसे सस्ता होकर 73.86 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है
सप्ताह के शुरुवात सोमवार को पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी राहत देखने को मिली है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 30 पैसे सस्ता होकर 73.86 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 79.47 रुपये और कोलकाता में 76.48 रुपये प्रति लीटर है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 82.02 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
डीजल के आज के भाव की बात करें तो आज दिल्ली में डीजल 66.96 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। मुंबई में डीजल 70.19 रुपये और कोलकाता में 69.32 रुपये प्रति लीटर है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज डीजल 73.22 रुपये प्रति लीटर है।



