हैवानियत की हद, अवैध शराब बेचने के आरोप में युवक को रस्सी से बांधकर जीप से घसीटा

विदिशा में अवैध शराब बेचने के आरोप में एक युवक को रस्सी से बांधकर जीप से घसीटने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, शराब ठेकेदार उदल और उनके सहयोगी महेश त्रिपाठी के कर्मचारियों ने शेरपुरा निवासी एक युवक पर अवैध शराब बेचने के आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की. परिवार के सदस्यों का आरोप है कि ”शराब कंपनी के ठेकेदार खुद अवैध रूप से शराब बेचते हैं और हम लोगों पर अवैध शराब बेचने का आरोप लगाते हैं.”
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने चार अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की, उनके बेटे को रस्सी से बांधकर गाड़ी से घसीटा गया है. जिससे उनके शरीर पर काफी चोटें आई हैं. उसे परिवार सहित सभी लोग एसपी कार्यालय लेकर पहुंचे जहां एसपी से लिखित शिकायत की. एसपी कार्यालय से ही घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया.
शिकायत में यह भी कहा गया कि सिविल लाइन थाना टीआई उनकी सुनवाई नहीं करते हैं, जिससे शराब ठेकेदारों के हौसले और ज्यादा बढ़ गए हैं. एसपी ने इस पूरे मामले में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने और मारपीट करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.
मध्य प्रदेश: विदिशा के शेरपुरा में अवैध शराब बेचने के आरोप में एक युवक को रस्सी से बांधकर जीप से घसीटा गया।
SP दीपक कुमार शुक्ला ने बताया, “हमारे पास शिकायत आई थी जिसके बाद हमने जांच की। हमने संबंधित व्यक्ति को मेडिकल के लिए भेजा है। जैसे साक्ष्य आएंगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।” pic.twitter.com/Q07uY6NlDB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




