मध्यप्रदेश

शर्मनाक पेशाब कांड में एक नया मोड़, पीड़ित दशमत रावत का दावा उस वीडियो में वो नहीं


सीधी। मध्य प्रदेश में हुए शर्मनाक पेशाब कांड में एक नया मोड़ आ गया है। सीधी पेशाब कांड में प्रवेश शुक्ला ने पीड़ित के मुंह पर पेशाब किया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हुआ था। जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ा और आरोपी के खिलाफ सीएम ने कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए, जिसके बाद प्रवेश शुक्ला पुलिस गिरफ्त में है। उसके घर को बुलडोजर से धराशायी किया जा चुका है।

read also- जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की अंतिम तिथि हो चुकी निर्धारित, इस तारीख तक कर सकते है आवेदन

वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खुद ही पीड़ित को सीएम हाउस बुलाकर अपने हाथों से उसके पैर धोए थे। वहीं कांग्रेस नेताओं ने खुद पीड़ित के घर जाकर पीड़ित को गंगाजल से पवित्र किया था। वहीं इस मामले में पीड़ित पहले भी कह चुका है कि आरोपी प्रवेश शुक्ला को छोड़ दिया जाए। वहीं अब पीड़ित दशमत रावत ने उस वीडियो से ही खुद को अलग कर लिया है, उसका दावा है कि उस वीडियो में वह नहीं है। पीड़ित दशमत रावत ने मीडिया से बात-चीत करते हुए कुछ ऐसा कहा कि पूरी कहानी ही बदलती नज़र आ रही है। दशमत का कहना है कि वायरल वीडियो में दिखने वाले शख़्स वो नहीं हैं। ट्विटर पर इस बात-चीत का क्लिप शेयर किया गया है।

रविवार को MP कांग्रेस ने भी दशमत रावत का वीडियो ट्वीट किया। वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘सीधी पेशाब कांड में बड़ा खुलासा, शिवराज ने किसी और के पांव धोने की नौटंकी की, असली पीड़ित लापता हैं क्या? शिवराज जी, इतना बड़ा षड्यंत्र? मध्य प्रदेश आपको माफ़ नहीं करेगा। ’



Related Articles

Back to top button