वॉशरूम में छात्रा का बनाया 3 छात्रों ने अश्लील वीडियो और करने लगे ब्लैकमेल

राजधानी भोपाल में तीन छात्रों पर एक छात्रा का अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है।इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि थाना अशोका गार्डन में FIR दर्ज़ हुई है जिसमें एक लड़की ने 3 पूर्व छात्रों द्वारा उसकी अश्लील वीडियो बनाने की शिकायत की है।
दरअसल भोपाल के एक आईटीआई कॉलेज के 3 पूर्व छात्रों के खिलाफ वॉशरूम में एक छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने और उसे ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया गया है। इसमें से 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अशोका गार्डन एसएचओ ने कहा, ‘आईपीसी की धारा 384 और 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
थाना अशोका गार्डन में FIR दर्ज़ हुई है जिसमें एक लड़की ने 3 पूर्व छात्रों द्वारा उसकी अश्लील वीडियो बनाने की शिकायत की है। हमने वसूली और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज़ किया है। जांच में अन्य वीडियो का पता चलता है तो संबंधित धाराओं में कार्रवाई करेंगे: भोपाल पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर pic.twitter.com/wPz2jOA19E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




