Breaking News

बड़ी खबर – प्रदेश में जुआ


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में जुआ- सट्टा के प्रभावी रोक लगाने कड़े कदम उठाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने डीजीपी को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में चल रहे जुआ सट्टा के अवैध कारोबार को बंद करने कड़े नियम बनाने के दिए निर्देश

जुआ सट्टा के ऑनलाइन कारोबार पर लगाम लगाने बनाए जाएंगे कड़े नियम कानून

इस निर्णय से प्रदेश में जुआ सट्टा के बढ़ते कारोबार पर लगेगा अंकुश

इसके लिए आवश्यक विधिक प्रावधान और प्रक्रियाएं तय करने प्रारूप तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा

वहीं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने निवास कार्यालय में सी.जी.आर.आई.डी.सी.एल. की समीक्षा बैठक ली।

उन्होने सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

उपस्थित अधिकारियों को दिए कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समय पर पूरा करने के निर्देश

बैठक में गृह एवं लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, वित्त विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी., ऊर्जा विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, सी.जी.आर.आई.डी.सी.एल के प्रबंध संचालक श्री साराँश मित्तर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे ।



Related Articles

Back to top button