मध्यप्रदेश
राजधानी में सीनियर कर्मचारी ने जूनियर कर्मचारी के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, मामला दर्ज – cgtop36.com

राजधानी भोपाल में अप्राकृतिक कृत्य का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सीनियर कर्मचारी ने जूनियर कर्मचारी के साथ इस कृत्य को अंजाम दिया है। डर से जूनियर कर्मचारी ने मामले को सप्ताह भर दबाए रखा। आरोपी ने अन्य कर्मचारियों को घटना के बार में मजाक उड़ाया तब प्रार्थी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
Read Also – लेडी डॉन ने दी सीएम योगी को जान से मारने की धमकी, कई जगहों को बम से उड़ाने की कही बात
मिली जानकारी के अनुसार घटना मिसरोद थाना क्षेत्र के एक होटल का बताया जाता है। घटना 31 जनवरी की रात की है, जहां 33 साल का युवक सर्वेंट रूम में था, तभी रात को सीनियर कर्मचारी अजय मिहाना ने कमरे में आकर धमकाया और अप्राकृतिक कृत्य को अंजाम दिया। आरोपी की उम्र 45 साल बताई गई है। पुलिस ने फिलहाल मामले को जांच में लिया है। मामले में प्रार्थी से पूछताछ के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।




