Politicsदेश विदेशमध्यप्रदेश

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पूर्व विधायक ने कसा तंज, कहा – बीयर से तोड़ेंगे अनशन

भोपाल। लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे ही सियासत की हलचलें तेज होती जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ​की गिरफ्तारी के बाद राजनीति गरमा गई है। पक्ष विपक्ष लगातार एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। बता दें कि इसी कड़ी में दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस के पूर्व विधायक लक्षमण सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है।

उन्होंनें कहा कि अरविंद केजरीवाल जी जेल में हैं, जिन्होंने सत्याग्रह कर पानी और नमक से अपना व्रत तोड़ा था और पार्टी बनाकर सरकार दो प्रदेशों में बनाई थी। दुख की बात है कि वो शराब घोटाले के आरोप में बंद हैं। सत्ता का प्रभाव है। अब शायद अनशन नमक पानी से नहीं,बीयर से तोड़ेंगे।

वहीं उन्होंने ‘एक्स’ पर आगे कहा कि फिल्म ‘कागज़’ देखी जिसमें जिंदा आदमी को शासकीय कागजों में मृत घोषित किया गया है।ऐसे कई प्रकरण मेरे अपने गुना जिले में भी हैं। यह हमारी नौकरशाही पर तमाचा है। कई बार आवाज उठाने के बाद भी मैं उन्हें इंसाफ नहीं दिला पाया। पंकज त्रिपाठी ने अभूतपूर्व अभिनय किया है।

Related Articles

Back to top button