Youth Corner
यूजर्स की हुई बल्ले बल्ले जिओ के इस प्लान के साथ 75GB डेटा और 23 दिनों की वैलिडिटी फ्री… |

रिलायंस जियो यूजर्स के लिए फ्री वैलिडिटी या फिर फ्री डेटा देने जा रही है. आज जिस प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, इस प्लान के साथ ये दोनों ही फायदे मिलेंगे.2999 रुपये वाले इस रिचार्ज प्लान के साथ कंपनी की तरफ से प्रतिदिन 2.5 GB हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS का फायदा दिया जाता है.
इस लंबी वैलिडिटी वाले प्लान की एक खासियत यह भी है कि इस प्लान के साथ आपको 75 GB एक्स्ट्रा डेटा का फायदा दिया जाएगा. कुल मिलाकर इस प्लान के साथ 912.5 GB डेटा मिलेगा.2999 रुपये वाले इस रिलायंस जियो प्रीपेड प्लान के साथ आपको 365 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी,
इस प्लान से रिचार्ज करने पर 23 दिनों की एक्स्ट्रा वैधता का फायदा मिलेगा. इस प्लान के साथ जियो सिनेमा, जियो टीवी, जियो क्लाउड और जियो सिक्योरिटी जैसे ऐप्स का एक्सेस मिलेगा.




